...

अंबरीश दुबे के घर ई ओ डब्लूयू ने दी दबिश

मध्यप्रदेश में पदस्थ कई अधिकारियों ने भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाई है जिनमे से एक सागर जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे भी शामिल है जिनके  घर पर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। शुक्रवार सुबह आठ बजे सेअमरीश दुबे के गोपालगंज थाना क्षेत्र के द्वारका विहार कालोनी में उनके निवास पर कारवाही जारी है। ईओडब्‍ल्‍यू के करीब आधा दर्जन कर्मी उनके घर से संपत्ति संबंधी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। बताया जाता है की  अमरीश दुबे सागर में करीब पौने तीन साल से पदस्थ हैं। अमरीश दुबे के जबलपुर और नरसिंहपुर के ठिकानों पर भी ईओडब्लयू की कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी तक यह पता नही चल सका की उनके घर में क्या क्या मिला।