...

भाजपा के मूलवासी बन गए वनवासी!

सिवनी  में मूल भाजपाई अब वनवासी हो गए हैं जिन्हें भाजपा के आला कमान  ने दरकिनार करते हुए 5 साल पहले भाजपा में आए दिनेश राय मुनमुन को दूसरी बार टिकट देकर एक बार फिर भरोसा जताया। 2018 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया और टिकिट ले आए थे। 2018 में मूल भाजपाइयों ने इसे संगठन का आदेश मानकर काम किया तब दिनेश राय मुनमुन लगभग  22 हजार वोटो से जीते थे। इस चुनाव में भाजपा संगठन के कई महत्वपूर्ण नेता यह मानकर चल रहे थे कि सर्वे में दिनेश राय मुनमुन कमजोर नजर आ रहे है ऐसे में मूल भाजपाइयों ने दिनेश राय मुनमुन के विरोध में मोर्चा खोल लिया था और भोपाल से दिल्ली तक की दौड़ लगाना शुरू कर दिया था। 09 अक्टूबर को भाजपा की चौथी सूची जारी की गई जिसमें 57 नाम जारी किए गए। सूची में दिनेश राय मुनमुन का नाम शामिल था जिसे देख टिकिट की दावेदारी करने वाले मूल भाजपा नेता मायूस हो गए।
मुनमुन के स्वागत में नही पहुंचे भाजपा के स्थापित नेता
भारतीय जनता पार्टी की चौथी सूची में दिनेश राय मुनमुन का नाम आने के बाद मुनमुन राय के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया ढोलबाजों के साथ उनका स्वागत सत्कार किया गया शाम के समय दिनेश राय मुनमुन का स्वागत कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ,संतोष अग्रवाल नरेंद्र ठाकुर सहित चंद भाजपा के नेता थे लेकिन उक्त कार्यक्रम में अधिकांश चर्चित और स्थापित चेहरे नदारद थे जिसके बाद राजनैतिक गलियारो में चर्चा चल पड़ी है कि दिनेश राय मुनमुन के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा क्योंकि भाजपा संगठन के अधिकांश नेताओं का समर्थन उन्हें नहीं मिल पायेगा। मुनमुन राय के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक नीता पटेरिया, नरेश दिवाकर, सांसद ढालसिंह बिसेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव मिश्रा, लालू राय, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया, जयदीप चौहान, वेदसिंह ठाकुर, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष पप्पू सोनी समेत कई नेता दिखाई नहीं दिये जो चर्चा का विषय बने रहा।
                  पितृपक्ष में टिकिट की गई जारी
ऐसा कहा जाता है कि सनातन धर्म के लोग पितृपक्ष में कोई भी शुभ काम नहीं करते लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चौथी सूची जारी कर दिया जिसमें सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को टिकिट दी गई। पितृपक्ष में चौथी सूची जारी किये जाने के बाद सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के राजनैतिक भविष्य को लेकर तरह तरह की भविष्य की जाने लगी है फिलहाल दिनेश राय मुनमुन के समर्थक उन्हें टिकिट मिलने से गदगद नजर आ रहे हैं।