...

भाजपा की दूसरी सूची में भी सिवनी और केवलारी के प्रत्याशियों की नहीं होगी घोषणा

लखनादौन, वारासिवनी, छिंदवाड़ा जैसी विधानसभाओ में हो सकती है घोषणा
सिवनी महाकौशल। मध्य प्रदेश में भाजपा पूरी तरह चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 39 विधानसभा सीटों की घोषणा कर दिया जिनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो गई। सूत्रों की माने तो यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक सप्ताह के भीतर भारतीय जनता पार्टी दूसरी सूची भी फाइनल कर सकती है। पहली सूची में सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कमल मर्सकोले के नाम की घोषणा हो चुकी है। सूत्र बताते है की दूसरी सूची में लखनादौन विधानसभा से भाजपा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है हालांकि लखनादौन विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा जो कांग्रेस को पटखनी दे सके वहीं सिवनी एवं केवलारी विधानसभा में दावेदारों को इंतजार करना पड़ सकता है। वर्तमान में सिवनी एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र में दावेदारों की संख्या ज्यादा है और दोनो ही विधानसभा में भाजपा के भीतर गुटबाजी साफ तौर से देखने को मिल रही है।
राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं की माने तो शीर्ष नेतृत्व दोनो विधान सभाओं में से किसी एक विधानसभा से मौजूद विधायक की टिकिट काट सकती है जिसे देखते हुए दोनो ही विधानसभाओ में दर्जनो नेता टिकिट के लिए सक्रिय हो गये है। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा में अन्य प्रदेशो के विधायको को फीडबैक लेेने लगाया गया है। जिले की सिवनी एवं केवलारी विधानसभा में महाराष्ट्र के विधायक फीडबैक के लिए घूम रहे हैं जिनके सामने कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश भी किया वहीं कुछ लोगों ने मौजूदा विधायको के खिलाफ मोर्चा भी खोला। यदि दूसरी सूची में केवलारी व सिवनी विधानसभा के नामो की घोषणा नहीं होती तो दोनो ही विधानसभाओ में राजनीति दिलचस्प हो जाएगी।