...

भाजपा नेता ने आदिवासी युवक पर युरिन कर मानवता को शर्मसार किया: आप

सिवनी महाकौशल 06 जुलाई 23
मध्यप्रदेश के सीध्ीा जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के द्वारा एक आदिवसी युवक के ऊपर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल सा आ गया। घटना के बाद गत दिवस रेस्ट हाऊस में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कान्फ्रेस आयोजित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसकी सत्ता में चूर होकर भाजपा के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मानवता को शर्मसार कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा के लोग सत्ता के मद में इतने चूर हैं कि इंसान को इंसान नहीं समझ रहे हैं। भाजपा के लोग आदिवासी, दलितों को किसी कचरे का ढेर समझते हैं और उनके ऊपर पेशाब करते हैं। जब मामला तूल पकड़ा तो विधायक केदारनाथ शुक्ला और भाजपा ने सरासर झूठ बोलकर पल्ला झाडऩे की कोशिश की। मगर भाजपा शायद भूल गई कि कितनी भी कोशिश कर लो सच छुपाया नहीं जा सकता। विधायक ने कहा कि ये विधायक प्रतिनिधि नही है। भाजपा ने कह दिया ये भाजपा नेता नही हैं। कुछ टाइम बाद ही सोशल मीडिया पर वो लिस्ट वायरल होने लगी जिसमे आरोपी प्रवेश शुक्ला को कुचवाई मंडल का भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। पोस्टर भी वायरल हो गए जिसमें साफ साफ लिखा था कि आरोपी विधायक प्रतिनिधि है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता कह रहे है कि वो विधायक प्रतिनिधि है लेकिन विधायक जी क्यों मना कर रहे हैं समझ नही आ रहा है। अब भाजपा बताए कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन। भाजपा के लोगों की चालाकी देखिए पीडि़त से एक शपथ पत्र भी लिखवा लिया गया जिसमे वो कह रहा है कि मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नही हुआ है। ये साबित करता है कि इस घटना के बाद वो आदिवासी युवक भाजपा के कितने दवाब में हैं।
ये घटना साबित करती है कि भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर हैं और हैवान बन गए है। भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है। मध्य प्रदेश में भाजपा राज में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। आदिवासी समाज अपने वर्ग के युवक से हुए दुर्व्यवहार के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी, ऐसे अनेक लोग भाजपा में  सत्ता के नशे में चूर है जिनसे कई आदिवासी वा अन्य वर्ग के लोग प्रताडि़त है जिनका हिसाब मध्य प्रदेश की जनता भाजपा से करेगी।
प्रेसवार्ता में आप नेताओ ने भाजपा और कांग्रेस दोनो को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि दोनों की सरकार में एक दूसरी पार्टी के नेता पेटी ठेकेदार बन जाते हैं। जब भाजपा की सरकार रहती है तो कांग्रेस के नेता पेटी ठेकेदार की तरह काम करते हैं और जब कांग्रेस की सरकार बनती है तो भाजपा के नेता पेटी ठेकेदार की भूमिका में आ जाते हैं। आप नेताओं ने कहा कि बाहुबली चौक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज के पुत्र ने एक दुकान के भीतर घुसकर गुंडागर्दी दिखाया जिसके बाद थाने में कांग्रेस नेताओ के साथ साथ भाजपा के नेता भी गन्नू भारद्वाज के पक्ष में खड़े दिखाई दिये जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस और भाजपा भले ही दिखावे के लिए एक दूसरे का विरोध करते हो लेकिन हकीकत में दोनों ही एक दूसरे के पूरक है और भीतर से एक दूसरे की मदद करते हैं।