...

चुनावी साल में रामकथा कराने का मुनमुन को मिला फायदा

सिवनी के पॉलिटेक्निक मैदान में स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की रामकथा का आयोजन 17 सितंबर तक विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आयोजित कराया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिनेश राय मुनमुन ने स्पष्ट कर दिया था कि उक्त कार्यक्रम राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, उन्होंने महाराजश्री के आगमन और कथावाचन को लेकर जो पोस्टर और बैनर छपवाये है उसमें भी दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी नेताओं को दरकिनार रखा है  ताकि लोगों को यह एहसास ना हो सके कि उक्त कार्यक्रम राजनीतिक कार्यक्रम है लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे उसमें राजनीति के रंग देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों मीडिया और सोशल मीडिया में स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह मुनमुन राय का प्रचार प्रसार करते हुए यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप इस बार भोपाल में कमल खिलाएं मुनमुन को मैं मंत्री बनवाऊंगा। स्वामी रामभद्राचार्य के द्वारा दिनेश राय मुनमुन के पक्ष में माहौल बनाए जाने का वीडियो इलेक्ट्रानिक मीडिया में भी चला जिसके फुटेज दिनेश राय मुनमुन के समर्थक सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी है। लोगों का कहना है कि भले ही दिनेश राय मुनमुन यह कहते हो कि उक्त कार्यक्रम राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है लेकिन पूरा ताना-बाना चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए बनाया गया है। लोगों के भीतर चर्चा है कि यदि दिनेश राय मुनमुन रामकथा कराना ही चाहते थे तो पिछले 4 सालों में कभी भी करा सकते थे लेकिन चुनाव के समय ही राम कथा कराने के पीछे क्या कारण है। बहरहाल सिवनी में स्वामी रामभद्राचार्य के कार्यक्रम में बिना राजनीतिक फायदा नुकसान देखते हुए श्रद्धालु पहुंच रहे है।
भाजपा के स्थापित नेताओं ने बनाई दूरी
इस पूरे कार्यक्रम में एक बात और देखने को मिल रही है कि दिनेश राय मुनमुन के द्वारा आयोजित रामकथा के कार्यक्रम से भाजपा के स्थापित नेताओं ने लगभग दूरी बनाई हुई है। कार्यक्रम शुरू हुए लगभग 3 दिन बीत गये इन तीन दिनों में सिर्फ ढालसिंह बिसेन ही आर्शीवाद लेने पहुंचे थे।