...

कांग्रेस को लगा झटका ,भाजपा में आया आनंद----- संतोष नानू पंजवानी और रामाकांत राय ने भी थामा भाजपा का दामन--

-----लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा सिवनी विधानसभा के प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी ,नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के करीबी रामाकांत राजू राय को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव,प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अभी तक प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था लेकिन सिवनी जिले का कोई बड़ा चेहरा भाजपा में नहीं आया था। विधानसभा चुनाव में लगभग एक लाख वोट हासिल करने वाले आनंद पंजवानी का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान होगा।           31 मार्च को कई और लोग थाम सकते है भाजपा का दामन-----31 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का घंसौर आगमन होना है जो लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते  के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद पंजवानी के भाजपा में आने के बाद उनके सैकड़ो समर्थक 31 मार्च को घंसौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं जिसमें सिवनी विधानसभा के अलावा केवलारी और बरघाट विधानसभा के कई लोग के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। आनंद पंजवानी,नानू पंजवानी और रामाकांत राय को भाजपा की सदस्यता दिलाने में फग्गन सिंह कुलस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता लिए जाने के दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष आलोक दुबे,महामंत्री अजय डागोरिया भी मौजूद थे।आनंद पंजवानी के द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया में उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा की घोषणा कर दिया ।आनंद पंजवानी के द्वारा अचानक से कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने से जिला कांग्रेस भी सकते में है।          राजा बघेल की कांग्रेस में वापसी से कई लोग है आहत------ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से गद्दारी करने के मामले में राजा बघेल को 06 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया था। 26 मार्च को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने राजा बघेल को सीधी लोकसभा का प्रभारी बना दिया जिसके बाद से कांग्रेस के कई निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। आनंद पंजवानी और नानू पंजवानी के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कांग्रेस के कई और लोग इस्तीफा देने का मन बना चुके है।