...

दल सागर में हुए नियम विरुद्ध काम की शफीक या मुनमुन कौन लेगा जिम्मेदारी

-

सीवनी विधान सभा से भले ही कांग्रेस की पृष्ठ भूमि से 18 मई 2018 को भाजपा में शामिल होने वाले दिनेश राय मुनमुन भाजपा के सिम्बोल से दूसरी बार चुनाव जीते हो लेकिन उनका कांग्रेस के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ। वही कुछ ऐसे कांग्रेसी भी है जिनका दिनेश राय मुनमुन से करीबिया जग जाहिर है जिनमे से एक सिवनी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शफीक खान शामिल है। विधायक और अध्यक्ष की जुगल बंदी से ही सिवनी की पहचान दल सागर तालाब में 01 करोड़ 17 लाख खर्च होने के बाद वह जंगल बन गया। शफीक खान की अध्यक्षता वाली सिवनी नगर पालिका परिषद विधायक व टोल नाका ठेकेदार दिनेश राय मुनमुन के ऊपर इतनी मेहरबान रही कि अधूरे काम के एवज में ठेकेदार को लगभग 01 करोड़ 17 लाख का भुगतान कर दिया ।   

                विधायक की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल था दल सागर तालाब-------मुख्यमंत्री के द्वारा विशेष अनुदान एवं झील व तालाबों के रख रखाव व शुद्धिकरण योजना के लिए शासन ने दल सागर तालाब के लिए लगभग 01 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपिया स्वीकृत किया था। चूंकि यह योजना सिवनी विधायक और टोल नाका ठेकेदार दिनेश राय मुनमुन के लिए अतिमहत्वाकांक्षी योजना थी जो तालाब में ओवर फूट ब्रिज के साथ साथ राजा दलपत शाह की मूर्ति स्थापित कराने के साथ साथ फाउनटेन लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाना चाहते थे । बताया जाता है कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को उपकृत करने के लिए कांग्रेस शासित सिवनी नगर पालिक परिषद ने 36 प्रतिशत अधिक दर से उक्त काम का ठेका विधायक दिनेश राय मुनमुन के करीबी मित्र राहुल जैन को 01 करोड़ 88 लाख में स्वीकृत करते हुए ठेकेदार राहुल जैन को 12/05/2023 को कार्यादेश जारी कर 06 महीने के भीतर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मित्र ठेकेदार राहुल जैन के ऊपर पूरी नगर पालिका परिषद मेहरबान हो गई। कांग्रेस और भाजपा पार्षद इस कार्य में एकजुट नजर आए क्योंकि भाजपा के विधायक दिनेश राय मुनमुन और कांग्रेस के शफीक खान दोनों ही एकजुट थे।                         एन जी टी ने लगाई रोक------सिवनी विधायक एवं टोल नाका ठेकेदार दिनेश राय मुनमुन को उपकृत करने के लिए सिवनी नगर पालिका के तकनीकी अधिकारी संतोष तिवारी और सी एम ओ  रामकुमार कुर्वेती ने भी एन जी टी से अनुमति लिए बिना विधायक के मित्र राहुल जैन को कार्यादेश दे दिया और उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया। तब सिवनी के युवा अधिवक्ता नवेंदु मिश्रा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एन जी टी) में याचिका दायर किया जिसे गंभीरता से लेते हुए एन जी टी ने 20 अक्टूबर 2023 को दल सागर में चल रहे निर्माण कार्य में रोक लगा दिया और 04 करोड़ 80 लाख का  जुर्माना भी लगाया। हाल ही में एन जी टी ने एक महीने के भीतर दल सागर तालाब में बने पिल्लहरों को एक महीने के भीतर तोडऩे के निर्देश दिए  ।                                        आधा अधूरा निर्माण कार्य के एवज में कर दिया 01 करोड़ 17 लाख का भुगतान-----  जब भी कोई उपलब्धि मिलती है तो जनप्रतिनिधि उक्त काम का श्रेय लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते लेकिन जब कोई काम बिगड़ जाता है तो उसकी नैतिक जिम्मेदारी कोई लेने तैयार नहीं होता। सिवनी के दल सागर तालाब में ओवर ब्रिज निर्माण और फाउनटेन लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाए जाने की योजना का विधायक दिनेश राय मुनमुन और कांग्रेस शासित नगर पालिका परिषद दोनों ही श्रेय ले रहे थे। अब जबकि एन जी टी ने तालाब के भीतर बने पिल्लहरों को तोडऩे के निर्देश दिए है ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इसकी नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा। क्या जिस तरह भाजपा के मुनमुन राय और कांग्रेस के शफीक खान ने दोस्ती निभाते हुए उक्त काम में फर्जीवाड़ा किया है क्या उसी तरह दोनों इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेंगे या अपनी आदत के मुताबिक इसका ठीकरा भी अधिकारियों के ऊपर फोड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि मई 2023 में उक्त काम स्वीकृत हुआ था और सिवनी नगर पालिका परिषद ने सितंबर 2023 तक लगभग 5 महीने के भीतर 1 करोड़ 17 लाख का भुगतान कर दिया जिसमें एनजीटी ने रोक लगा दिया है।