...

कब होगी निरीक्षकों की थाने में पदस्थापनाएं

सिवनी महाकौशल। राज्य शासन ने चुनाव को देखते हुए कई निरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिये। सिवनी में पदस्थ रहे कोतवाली टीआई महादेव नागोतिया को सिवनी से जबलपुर स्थानांतरित किया गया है। लखनादौन टीआई मनोज गुप्ता को सिवनी से कटनी ,लखनवाड़ा टीआई नवीन जैन को सिवनी से सागर, डूंडासिवनी थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक देवकरण डेहरिया को सिवनी से बैतूल, यातायात निरीक्षक राजन उईके को सिवनी से बैतूल, अजय मरकाम को सिवनी से छिंदवाड़ा ,कुंवर सिंह मरावी को सिवनी से डिंडोरी, कुरई थाना प्रभारी  मदन मरावी को सिवनी से उमरिया, रमन मरकाम को सिवनी से जबलपुर, बरघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा को सिवनी से जबलपुर, आदेगाव पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण धुर्वे को सिवनी से जबलपुर एवं शिवदयाल सनोडिया को सिवनी से जबलपुर स्थानांतरित किया गया है जिनमें से कुरई थाना प्रभारी मदन मरावी को छोडक़र बाकी सभी थाना प्रभारियों को पदमुक्त कर दिया गया जिसमें से बैतूल गये डूंडासिवनी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया को बैतूल कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं यातायात थाना प्रभारी रहे राजन उइके को आठनेर थाने की कमान सौंपी गई लेकिन अभी तक सिवनी में किसी भी थाने में टीआई की पदस्थापना नहीं की गई। 09 अगस्त को सिवनी में हुए घटनाक्रम के बाद थानो में टीआई की पदस्थापना किया जाना अतिआवश्यक हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक सिवनी जिले में सभी निरीक्षकों ने आमद नहीं दिया।
इनके सिवनी हुए ट्रांसफर
सिवनीसे 11 निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं जबकि 8 निरीक्षक सिवनी को मिले हैं जिसमें भोपाल शहर से कार्यवाहक निरीक्षक ब्रजेश उईके, डिंडौरी से चंद्रकिशोर सिरामे,बुरहानपुर से कीरत प्रसाद धुर्वे, जबलपुर से कार्यवाहक निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, जबलपुर से लक्ष्मण झारिया, जबलपुर से अनिल पटेल, शहडोल से ओमश्वर ठाकरे एवं पीटीएस सागर से रमेश कुमार गायधने, कटनी से कार्य. निरीक्षक सतीश तिवारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ टीआई कोतवाली में पदस्थापना के लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगा रहे है। देखना यह है कि कप्तान राकेश कुमार सिंंह सिवनी कोतवाली की कमान किसे सौंपते हैं।