...

खेलो एमपी यूथ गेम में खिलाडिय़ों को नही मिल रही मूलभूत सुविधाएं

सिवनी महाकौशल 18 सितं. 2023
इन दिनों मध्य प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम का आयोजन किया गया है। बताया जाता है कि उक्त आयोजन ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आयोजित किया गया है जिसमें शासन के द्वारा भारी भरकम राशि भी स्वीकृत की गई है। बताया जाता है कि उक्त पूरी स्पर्धा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है जिसके लिए राज्य शासन ने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर में राशि भी जारी किया है इन दिनों सिवनी मुख्यालय में भी जिला स्तरीय खेल स्पर्धा आयोजित किया गया है लेकिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्क्रियता के चलते खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश में लगभग 18 साल से कम आयु के खिलाड़ी जिसमे छात्र एवम छात्राएं शामिल है उन्होंने भाग लिया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित की गई थी। वर्तमान में 16 से 18 सितम्बर तक जिला स्तरीय खेल का आयोजन सिवनी मुख्यालय में रखा गया है। बताया जाता है की खेलो एमपी यूथ गेम में 18 खेलो का आयोजन किया गया है जिसके लिए शासन के द्वारा ब्लॉक स्तर में आयोजन के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 12 हजार रू. स्वीकृत किया गया है वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 17 हजार रू. स्वीकृत किया गया है। बताया जाता है की सिवनी में इंडोर और आऊटडोर खेल प्रतियोगिताएं हो रही है जिसमें आसपास ब्लॉक के खिलाड़ी पहुंचे हैं जिन्हें ना तो खाने के लिए बेहतर भोजन मिल पा रहा है और ना ही साफ-सुथरा पानी मिल पा रहा है जिसकी तरफ कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। चूंकि खिलाड़ी ब्लॉक स्तर से पहुंचे है इसलिए कोई भी खिलाड़ी खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा लेकिन सूत्र बताते है कि बच्चों को भोजन पानी सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते खिलाडिय़ों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।