...

क्या नए सीएमएचओ भी संजय तिवारी के इशारों में करेंगे काम?

सिवनी महाकौशल। जिला अस्पताल में कोई भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदस्थ रहा हो लेकिन कार्यालय में बाबूराज ही चलते रहा है जिसका सरदार संजय तिवारी रहा है। बताया जाता है कि सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ संजय तिवारी अस्पताल में पदस्थ होने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की पदस्थापना के साथ ही जी-हुजूरी कर उनका विश्वास जीतते है और बाद में सीएमएचओ कार्यालय का सरदार बनकर बैठ जाते है। यदि नए सीएमएचओ डॉक्टर जयपाल सिंह ठाकुर पूर्व के रिकॉर्ड को देखे तो पाएंगे की डॉक्टर वायएस ठाकुर से लेकर डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान संजय तिवारी के पास मलाईदार शाखा का प्रभार ही रहा है। बताया जाता है की संजय तिवारी के पास कैशियर,खरीदी प्रभारी, वाहन शाखा , अस्पताल प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण प्रभार है। सूत्र बताते है की सीएमएचओ का करीबी होने का फायदा उठाते हुए संजय तिवारी स्थापना शाखा में भी दखल देते है। यहां तक की कर्मचारियों के टीए, डीए,पेंशन इत्यादि कामों में भी वह रुचि दिखाते है जिसकी तरफ तत्कालीन अधिकारियों का ध्यान कभी नही गया।
संजय तिवारी के कारण विवादो में भी आते रहे है अधिकारी
सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 संजय तिवारी की कार्यप्रणाली के कारण कई सीएमएचओ सुर्खियां बटोर चुके हैं और उनका नाम विवादों में भी आ चुका है बावजूद इसके संजय तिवारी उन्हें किसी ना किसी रूप में उपकृत करते रहा है जिसके चलते बदनामी झेलते हुए भी कई सीएमएचओ ने संजय तिवारी को संरक्षण दिया हुआ था। वर्तमान में डॉक्टर जयपाल सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण कर लिया है ऐसे में संजय तिवारी प्रयास कर रहे हैं कि पूर्व के सीएमएचओ की तरह वह वर्तमान सीएमएचओ डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर का विश्वास भी जीत सकें और जिन मलाईदार विभागों में वह पदस्थ हैं वह मलाईदार विभाग उन्हीं के पास रहे। जबकि वहीं दूसरी चर्चा हैकि डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली के लिए चर्चित रहे है। चर्चा है कि डॉ. ठाकुर अपने कार्यालय की सुविधा के हिसाब से शाखाओ में फेरबदल कर सकते है। देखना यह है कि श्री ठाकुर संजय तिवारी जैसे कर्मचारियों के इशारो में काम करते है या फिर वह स्वविवेक से निर्णय लेते हुए संजय तिवारी जैसे कर्मचारियों को दरकिनार कर ईमानदारी से काम करते है।