...

मुखिया जी सिवनी आ रहे है तो ठेकेदार राहुल जैन से पूछिएगा जरूर- ब्रिज बनाने का कितना अनुभव है

लखनादौन नगर परिषद में घटिया सडक़ बनाने के मामले में चर्चित है ठेकेदार
सिवनी महाकौशल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 जुलाई को सिवनी आएंगे और दोपहर लगभग 3.00 बजे दलसागर तालाब पहुंचकर राजा दलपत शाह की प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिवनी आ रहे हैं तो थोड़ा ब्रिज की तरफ भी ध्यान दें तो मेहरबानी होगी। वही सिवनी नगर पालिका परिषद से यह अवश्य पूछे कि लगभग एक करोड़ 56 लाख की लागत का जिस राहुल जैन नामक ठेकेदार को ठेका दिया गया है उसे ब्रिज बनाने का अनुभव है या नहीं? उसके पास ब्रिज बनाने के अनुभवी कितने इंजीनियर काम कर रहे हैं तो पता चल जाएगा कि राहुल जैन एक ऐसे ठेकेदार है जिन्होंने पहले कभी ब्रिज बनाया ही नहीं। उन्होंने लखनादौन नगर परिषद में सडक़ का निर्माण किया है और लखनादौन वासियों की मानें तो राहुल जैन घटिया सडक़ बनाने के मामले में चर्चित रह चुके हैं।
शिवराज सिंह चौहान यह भी जानकारी जुटाने का प्रयास करे  कि लगभग एक करोड़ 56 लाख की लागत से ब्रिज का ठेका  राहुल जैन को कितने पर्सेंट अधिक दर पर दिया गया है।
विवादित और चर्चित तकनीकी अधिकारी की देखरेख में हो रहा ब्रिज का निर्माण
ब्रिज बनाने का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद लखनादौन के ठेकेदार राहुल जैन के द्वारा लगभग एक करोड़ 56 लाख की लागत से दलसागर का ब्रिज बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि राहुल जैन के पास तकनीकी स्टाफ की कमी है। वर्तमान में राहुल जैन जिस प्राइवेट तकनीकी अधिकारी के साथ मिलकर ब्रिज का निर्माण कार्य कर रहे हैं वह पूर्व में विवादित और चर्चित रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत सिवनी जिले में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा था तब उक्त तकनीकी अधिकारी जो ना तो डिग्री होल्डर है और ना ही डिप्लोमा होल्डर है वह ठेकेदारो के पास लैब टेक्रिशियन और सर्वेयर का काम किया करता था जिसे राहुल जैन इंजीनियर बताकर ब्रिज जैसा महत्वपूर्ण काम करा रहा है। प्रश्र यह उठता है कि 1 करोड़ 56 लाख की लागत से ब्रिज बनाने वाले राहुल जैन आखिर इतनी लापरवाही क्यों बरत रहे हैं इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवश्य जुटाना चाहिए।
अपने आपको कई नेताओं के करीबी बताता है राहुल जैन
दलसागर में टापू तक लगभग 1 करोड़ 56 लाख की लागत से 36 प्रतिशत अधिक दर पर लखनादौन के ठेकेदार राहुल जैन को ठेका दिया गया है। बताया जाता है की सिवनी नगर पालिका परिषद में राहुल जैन को 12 मई 2023 को टापू का सौंदर्यीकरण एवं फूट ब्रिज निर्माण का कार्यादेश दिया था। ठेकेदार को कार्यादेश मिले लगभग ढाई महीने हो गए वर्तमान में तेज बारिश हो रही है जिसके चलते काम कछुआ गति से चल रहा है जो कब तक पूरा होगा कहा नही जा सकता।