...

पति के जन्म दिन में डॉक्टर रश्मि ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले


 डॉक्टर मुकेश अहिरवार की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि भी थी डॉक्टर
सिवनी महाकौशल। सिवनी के जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश अहिरवार की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि अहिरवार ने आर्चीपुरम टैगोर वार्ड में स्थित घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यश हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर मुकेश अहिरवार की  40 वर्षीय पत्नी डॉ. रश्मि अहिरवार ने उस समय फांसी लगाया जब उनके पति मुकेश अहिरवार का जन्म दिन था। सूत्र बताते है की डॉक्टर मुकेश अहिरवार जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए कुरई क्षेत्र स्थित करमाझिरी रुखड़ के रिसोर्ट गए हुए थे। जहां उनके साथ उनके कुछ डॉक्टर मित्र व परिजन भी शामिल हुए थे।              
रात में ऐसा क्या हुआ की पत्नी ने लगा ली फांसी
 पार्टी से वापिस लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ की पति के जन्म दिन में पत्नी घर पहुंची और फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। बताया जाता है की डॉक्टर मुकेश अहिरवार  और उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि अहिरवार मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले है जिनका अंतिम संस्कार जबलपुर में होगा। बताया जाता है की डॉ रश्मि अहिरवार के द्वारा घर में फांसी लगाने की जानकारी  कोतवाली पुलिस को मिली तब पुलिस ने मर्ग कायम किया है वहीं जांच के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।