...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोर विरोधी संजय जोशी गुपचुप आये सिवनी

संघ के प्रचारक रहे संजय जोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोधी कहा जाता है जो मध्यप्रदेश में उस समय चर्चाओं में आये थे जब 2005 में शिवराजसिंह चौहान को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका था। बताया जाता है कि उस समय संजय जोशी मध्यप्रदेश में बीजेपी के संगठन महामंत्री थे जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था लेकिन 2005 में ही मुंबई में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले संजय जोशी के सेक्स स्केंडल की सीडी सामने आई थी जिसके बाद संजय जोशी का राजनैतिक कैरियर लगभग समाप्त हो गया। संजय जोशी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घोर विरोधी भी कहा जाता है जिसके चलते संजय जोशी वर्तमान में सक्रिय राजनीति से दूर हो गये। गुरूवार को संजय जोशी का गुपचुप सिवनी आगमन हुआ जिनकी अगुवाई करने के लिए पेट्रोल पंप संचालक एवं भाजपा के नेता जो वर्तमान में भाजपा से दूरियां बना रहे हैं उन्होंने किया था। बताया जाता है कि सर्किट हाऊस में संजय जोशी का स्वागत करने के लिए सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन भी पहुंचे थे और उन्होंने संजय जोशी का स्वागत किया। सर्किट हाऊस में कुछ चुनिंदा लोगो के बीच संजय जोशी काफी देर तक रहे इस बीच श्री जोशी एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन व हरिसिंह ठाकुर के बीच क्या चर्चा हुई इसका तो पता नहीं चल सका लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोर विरोधी संजय जोशी से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का मिलना राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं को जन्म दे गया।