...

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- गुटबाजी और बगावत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सिवनी महाकौशल। गत दिवस प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेते हुए कहा कि संगठन में गुटबाजी और बगावत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठाकर काम करे। सूत्र बताते है कि प्रदेश कांग्रेस को सबसे ज्यादा शिकायत सिवनी जिले की मिल रही है। सिवनी में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को हवा देने के मामले में जिला कांग्रेस के प्रभारी गंभीर सिंह चौधरी की भूमिका अहम मानी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने गंभीर सिंह चौधरी को सिवनी जिले की कांग्रेस को मजबूत करने भेजा था लेकिन गंभीर सिंह चौधरी ने जिले की कांग्रेस को ही गंभीर कर दिया जिसका परिणाम यह रहा है की चौक चौराहों में ‘गुटबाज गंभीर हटाओ,कांग्रेस बचाओ’ के पोस्टर लगे थे जिसकी चर्चा सिवनी मुख्यालय से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक थी।
बताया जाता है की वर्तमान में गंभीर सिंह चौधरी सिर्फ एक गुट के लिए समर्पित है। उन्होंने कुछ पदो पर ऐसे लोगो को अध्यक्ष बनाए है जो विवादित और चर्चित है। जिला अध्यक्षों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा गुटबाजी खत्म करने के जो निर्देश दिए गए है उसका कितना पालन होता है यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल सिवनी जिले की कांग्रेस में सब  कुछ ठीक ठाक नही चल रहा। चर्चा है की जब तक कमलनाथ जिले के प्रभारी गंभीर सिंह चौधरी को नहीं हटाते तब तक सिवनी जिले में गुटबाजी खत्म नहीं होगी क्योंकि गुटबाजी खत्म करने में सबसे बड़ा रोड़ा गंभीर सिंह चौधरी को ही माना जा रहा है।
रेत चोर और जुआरी के हाथो में सौंप चुके है कमान
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को जिला प्रभारी गंभीर सिंह चौधरी से यह अवश्य पूछना चाहिए कि सिवनी ग्रामीण का ब्लॉक अध्यक्ष अनीश बघेल को क्यों बनाया गया है? क्या अनीश बघेल के ऊपर विभिन्न थानों में जुआ खेलने की शिकायत दर्ज है? उनसे यह भी पूछना चाहिए कि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद पर धनंजय संध्या की ताजपोशी क्यों की गई? गंभीर सिंह चौधरी इस बात को अच्छी तरह से जानते थे कि जिस धनजय संध्या की वह एनएसयूआई अध्यक्ष पद के लिए अनुशंसा कर रहे है उसके  ऊपर रेत चोरी का आरोप है और कुरई थाने में एफआईआर दर्ज है । लेकिन उक्त दोनों महत्वपूर्ण पद पर दुसरे गुट के लोग ना बैठ जाए इस डर से गंभीर सिंह चौधरी ने चर्चित और विवादित लोगो को अध्यक्ष बनवा दिया जो पार्टी के लिए किरिकरी का कारण बने हुए है।