...

कुएं में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत:खेलते समय हुआ हादसा, दारोटकला ग्राम की घटना, जांच में जुटी पुलिस

सिवनी जिले के आदिवासी बहुल विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले दारोटकला ग्राम में एक 4 वर्षीय बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के सामने एक 4 वर्षीय बच्चा खेल रहा था। जहां उसके पैर कीचड़ लग गया। वहीं घर से थोड़ी दूरी पर एक कुआं बना हुआ है। जिस पर बच्चा पैर धोने के लिए गया और उसके अंदर गिर गया।जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने देखा कि बच्चा घर पर नहीं है। तो वह कुएं की तरफ गए और जहां बच्चा कुएं में गिरा हुआ था।

जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। लेकिन बच्चे की मृत्यु हो गई थी।पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि बच्चा परिजनों के साथ अपने मामा के गांव दारोटकला आया हुआ था। बच्चा खैरी गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मृतक बच्चे का नाम हसनैन मंसूरी उम्र 4 वर्ष है।