...

सिवनी में आफत की बारिश:नुकसान भरपाई के लिए होगा सर्वे, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सिवनी जिले में बीते दिनों में लगातार बारिश हुई। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए और कई घरों में पानी भर गया।जिसके कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही पशुओं को भी नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विगत दिवस लखनादौन में भारी वर्षा व बारिश से हुई मकानों की क्षति, जान-माल व पशु हानि के संबंध में कलेक्टर क्षितिज सिंघल से फोन में चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।प्रभारी मंत्री ने वर्षा से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद देने और प्रभावित हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में रखने व उनके भोजन-पानी, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वर्षा से हुए मकानों, पशुओं और जान-माल की क्षति का शीघ्र सर्वे करवाकर त्वरित आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए।साथ ही विकासखंड केवलारी के ग्राम घाट खरपड़िया स्थित वैनगंगा नदी फंसे लोगों के जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षित रेस्क्यू एवं स्वास्थ्य की जानकारी और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा से हुए जान माल की नुकन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर हर संभव मदद देने के निर्देश दिए। उन्होंने आगमी समय में भी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सभी राहत बचाव संबंधी आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैयारियां रखने के लिए अधिकारियों को कहा है।